खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में शनिवार दोपहर लगभग चार बजे 33 टीवी मरीजों के बीच चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आलोक रंजन महतो ने फूड बास्केट का वितरण किया. इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि किसी को दो हफ्ते से अधिक खांसी है तो पीएचसी में जाकर जांच करा लें. उन्होंने बताया कि टीवी की बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है.