चितरंगी: आबकारी विभाग की टीम ने जयंत गोलाई बस्ती से एक आरोपी के कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब व 140 किलो महुआ लाहन को किया जब्त
जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में जयंत गोलाई बस्ती मे अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा गोलाई बस्ती में आरोपी युवक के मकान मे दबिश दी गई।जहां 5 लीटर महुआ शराब एवं 140 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती लगभग 16550 रुपए को जप्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।