जहानाबाद में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत जिला धावा दल ने खानबहादुर रोड स्थित मोटरसाइकिल रिपेयरिंग वर्कशॉप से एक किशोर श्रमिक को मुक्त कराया। श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह भेजा गया। नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।