अनूपपुर: आमाडांड तालाब में डूबने से युवक की मौत, थाना रामनगर पुलिस जांच में जुटी
अनूपपुर जिले के थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाडांड में एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चंद्र कुमार चौधरी (26 वर्ष), पिता रामलाल चौधरी, निवासी ग्राम दमदम, चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने मामा के लड़के के साथ ग्राम कोदवाही से ग्राम आमाडांड स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था।