पंजाबी बाग: पंजाबी बाग में मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाया गया, हवा होगी साफ़ और धूल बैठेगी नीचे, दिल्ली को मिलेगी राहत
दिल्ली की हवा को साफ़ और स्वस्थ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग पर 86 हाई-प्रेशर मिस्ट स्प्रिंकलर वाला मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाया जा रहा है। यह सिस्टम हवा में उड़ रही महीन धूल को पानी की बौछारों से नीचे बैठा देगा, जिससे आसपास का इलाका साफ़ रहेगा और प्रदूषण कम होगा।