हरसूद: पीने के पानी की समस्या से परेशान हम्मालों ने करीब ढाई घंटे तक काम बंद रखा
Harsud, Khandwa | Apr 16, 2026 कृषि उपज मंडी हरसूद में पीने के पानी की समस्या को लेकर हम्मालों ने करीब ढाई घंटे तक काम बंद रखा। जिसके चलते नीलामी कार्य ठप हो गया। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ा। कृषि उपज मंडी हरसूद में ठंडा पानी नहीं मिलने, पानी की टंकियों में गंदा एवं बदबूदार पानी भरा होने तथा टंकियां के आसपास गंदगी होने की समस्या को लेकर हम्मालों ने काम बंद कर दिया था।