जसवंतनगर: विकास नगर में आयोजित भागवत कथा में सती चरित्र का वर्णन, उमड़ी श्रोताओं की भीड़
श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखी गई। कन्नौज से पधारे व्यास आचार्य ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने कथा के दौरान सती चरित्र का वर्णन किया। इस दौरान कथा सुनने के लिए क्षेत्र के अनेक श्रोताओं ने भाग लिया इस आयोजन में मुकेश पाठक और उनकी पत्नी बीना पाठक परीक्षित की भूमिका निभाई । यज्ञपति के रूप में योगेश कुमार पाठक, बृजेश कुमार पाठक, राकेश कुमार रहे।