शामली: शामली में पुलिस ने 2 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया, चोरी की गई बाइक बरामद
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को शामली के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी प्रदीप की बाइक शहर के आरके डिग्री कॉलेज से चोरी होने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वाहन चोरी की घटना में लिप्त 2 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जिनके कब्जे से चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली गई है।