गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 भदौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
गुना बायपास पर नेशनल हाईवे 46 स्थित भदौरा के पास शनिवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक कानपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। ड्राइवर की नींद के कारण हेल्पर ट्रक चला रहा था, लेकिन उसे भी झपकी आ गई और हादसा हो गया। टक्कर में ड्राइवर प्रदीप शर्मा गंभीर घायल हुआ, जबकि हेल्पर आलोक कुमार को हल्की चोटें आईं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।