चूरू: पुलिस लाइन मैदान में चूरू महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय समारोह 22 फरवरी से होगा शुरू
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू के पुलिस लाइन मैदान में चूरू महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। एडीएम अर्पिता सोनी ने गुरुवार शाम को बताया कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले चूरू महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के पहले दिन 22 फरवरी को गढ़ परिसर से इंद्रमणी पार्क तक विरासत यात्रा निकाली जाएगी।