इगलास: इगलास के ग्राम बढ़ाकलां में मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे फौजी पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 18, 2026 इगलास। ग्राम बढ़ाकलां में मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे फौजी पर बहनोई, भांजे व छोटे भाईयों ने जानलेवा हमला बोल दिया। घटना के संबंध में फौजी की पत्नी के प्रार्थनापत्र पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही फौजी का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है। बढ़ाकलां निवासी यतीश आर्मी में सेवा कर रहा है,परिवार के साथ बल्देवपुरम मथुरा में रह रहा है।