सोहागपुर: लालपुर गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर लगाई गई न्याय की गुहार
जिले के लालपुर गांव निवासी अर्चना गुप्ता अपने परिवार के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया है। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया है कि पड़ोस के रहने वाले रजनीश गुप्ता व अवनीश गुप्ता ने दुकान लगाने की बात को लेकर गाली गलौज एवं मारपीट की है।