सोहागपुर: अमृता हॉस्पिटल के पीछे स्थित इंदारे में गिरा बैल, गौ सेवकों के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
जिला मुख्यालय में स्थित अमृता हॉस्पिटल के पीछे स्थित इंदारे में एक बैल गिर गया, सूचना प्राप्त होते ही शुक्रवार को अटल कामधेनु गौसेवा के गौसेवकों के द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। गौ सेवक गौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि एक बैल में गिर गया है एवं वह बाहर निकलने में असमर्थ है, जिस पर गौ सेवकों के द्वारा निकाला गया है।