सोहागपुर: जिला चिकित्सालय से एक मृतक को एम्बुलेंस के माध्यम से नंदी गो सेवा के द्वारा पहुंचाया गया उसके गांव
जिला मुख्यालय में स्थित जिला चिकित्सालय से एक मृतक को एम्बुलेंस के माध्यम से नंदी गौसेवा के गौ सेवक के द्वारा पहुंचाया गया उसके गांव। नंदी गौसेवा के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिला चिकित्सालय में लमरो मझगवां निवासी प्रताप सिंह गोंड की मौत के बाद पीएम के पश्चात मृतक के परिजनों के पास शव ले जाने का कोई व्यवस्था नहीं थी।