सोहागपुर: नगर के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित कुएं में गिरी गाय, अटल कामधेनु गो सेवकों के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
जिला मुख्यालय में स्थित नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित कुएं में एक गाय गिर गई, सूचना प्राप्त होते ही शुक्रवार को अटल कामधेनु गौसेवा के गौसेवकों के द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गौ सेवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि एक गाय 100 फिट गहरे कुएं में गिर गई है एवं वह बाहर निकलने में असमर्थ है।