सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 70 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने शुक्रवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने इस दौरान 70 वाहन चालकों का चालान काटकर 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।