कांके: शराब के नशे में पति ने की पत्नी से मारपीट, परिजनों ने पंडारा ओपी में मामला दर्ज कराया
Kanke, Ranchi | Oct 3, 2025 पंडरा थाना क्षेत्र के फ्रेंच कॉलोनी निवासी रेनू देवी ने अपने पति अभिषेक यादव पर लगातार मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रेनू का कहना है कि उनकी शादी 2012 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक जीवन के कथित हिंसक स्वरूप के चलते आज रेनू अपने परिजन के साथ पंडरा थाना पहुँची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।