खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम कतरगांव स्थित गेहूं खरीदी उपार्जन केंद्र पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे हालात चिंताजनक नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के बीच ग्राउंड जीरो पर जांच में सामने आया कि किसान पिछले 6 दिनों से लाइन में खड़े हैं। केंद्र पर ना तुलावटी है, ना हम्माल और ना ही मूलभूत सुविधाएं। मजबूर किसान खुद ही तौल कार्य करते दिखे।