हरदोई: मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए हुई मैराथन दौड़ को एसपी ने किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Oct 9, 2025 मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई से अम्बेडकर पार्क तक महिलाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को एसपी अशोक कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।