सिंहस्थ ड्यूटी के लिए सागर पुलिस की तैयारियां तेज
पुलिस लाइन में 13वें बैच का प्रशिक्षण शुरू, 77 अधिकारी-कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण
सागर। आगामी सिंहस्थ ड्यूटी को लेकर सागर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिंहस्थ में जिले से भेजे जाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सागर में 13वें बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस बैच में 77 अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया ने किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी एवं रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी मौजूद रहे।
एक सप्ताह चलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें पुलिसकर्मियों को सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स, सतर्कता और अनुशासन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।
अधिकारी-कर्मचारियों को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सतर्कता, संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।@morena Morena Breaking Anurag Sujania Anurag Sujania
Morena, Morena | Sep 29, 2026