बांसवाड़ा: बासियाभील प्रतिमा पर जिनेवा से लौटे सांसद रोत ने कांग्रेस पर हमला किया, 309 कार्यकर्ताओं के दावे को बताया 'हाई-प्रोफाइल ड्रामा'
बासिया भील कि प्रतिमा पर सांसद द्वारा माल्यार्पण करने के बाद सांसद रोत ने कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया "हाई-प्रोफाइल ड्रामा" बताया।उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस उन 309 लोगों की सूची सार्वजनिक करे।बागीदौरा विधायक के फर्जी डिग्री प्रकरण पर उन्होंने कहा कि कोई छोटी-मोटी गलती हुई भी होगी तो विपक्ष उसे मुद्दा बनाकर षड्यंत्र रच रहा है।