महोबा: जिला जेल में गूंजी किलकारियां, हत्या की आरोपी महिला ने दिया बेटी को जन्म, जेल में उत्सव का माहौल
Mahoba, Mahoba | Jan 30, 2026 महोबा जिला जेल से मानवता की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां प्रेमी की हत्या के आरोप में बंद हमीरपुर जनपद की रहने वाली सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया। जेलर पीके मिश्रा ने इस मौके को यादगार बना दिया। ढोल-नगाड़ों और फूलों से सजी एंबुलेंस के साथ नन्हीं परी का जेल में स्वागत हुआ। सलाखों के पीछे आज सिर्फ खुशियाँ और जश्न का माहौल है।