मऊरानीपुर: देवरीघाट में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने पुलिया और सीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग
मऊरानीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवरीघाट के नावघाट मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था न होने से रास्ते पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिया और सीसी सड़क निर्माण की मांग की है। बीडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।