राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिंडोली उपखंड की सथूर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके अभाव-अभियोग सुने और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।