सिसई: बुड़का के पास सिसई पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को जब्त किया
Sisai, Gumla | Mar 18, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बुड़का के पास से गोवंशीय पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। इसके बाद छापामारी दल का गठन करते हुए सिसई थाना से पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंचे।पुलिस को देखकर पशु तस्कर पशुओं को छोड़कर वहां से भाग गए।इसके बाद पशुओं को जब्त करके सिसई थाना लाया गया।