सिसई: पंडरिया की लापता युवती सिसई पुलिस ने की बरामद, मां ने दी थी शिकायत
Sisai, Gumla | Mar 17, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार रात जानकारी देते हुए बताया कि पंडरिया गांव की एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री सौहार्द्री बखला के गुमशुदा होने की सिसई थाना में आवेदन दिया था। जिस पर सिसई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए और पता लगाना शुरू किया। उसका पता चलते ही उसे बरामद कर लिया।बरामद करके सिसई थाना लाकर उसकी मां को सुपुर्द किया गया।