सूरजपुर: सूरजपुर जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान
सूरजपुर, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर 1 बजे जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए स्वस्थ नागरिकों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।