हरदा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हरदा बंद, मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीज परेशान, 92 वर्षीय बुजुर्ग लौटे घर
Harda, Harda | May 20, 2026 ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को हरदा जिले में मेडिकल स्टोर्स बंद का असर साफ दिखाई दिया। शहर सहित जिलेभर में करीब 200 से अधिक मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे दवा लेने पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। 92 वर्षीय चंपालाल मुंह के छालों की दवा लेने मेडिकल स्टोर पहुंचे थे, लेकिन दुकान बंद मिलने पर उन्हें बिना दवा लिए ही वापस घर लौटना पड़ा।