लखीमपुर खीरी में आज 2 बजे "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।