जहानाबाद: कड़डुआ पुल पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान जहानाबाद/काको: जहानाबाद जिले के काको-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर कड़रुआ पुल के समीप रविवार की दोपहर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।