सदर: प्रयागराज नगर निगम उपचुनाव में भाजपा ने सचिन मिश्रा पर जताया भरोसा, भारी दलबल के साथ हुआ नामांकन
Sadar, Allahabad | Apr 16, 2026
प्रयागराज अलोपीबाग वार्ड में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वर्गीय उमेश चंद्र मिश्रा के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उनके पुत्र सचिन मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रयागराज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सचिन मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता थे।