ग्वालियर गिर्द: सिगरेट के लिए लूट! ग्वालियर में बदमाशों का अनोखा कारनामा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
ग्वालियर में लूट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने नकदी या कीमती सामान नहीं बल्कि महंगी सिगरेट को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। सोमवार शाम करीब 7 बजे माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।