सोहागपुर: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर पर्यटन मंत्री का पुतला फूंका
शहडोल मंगलवार को लगभग 4:00 बजे तक जिला युवा कांग्रेस के लोग एकत्रित होकर गांधी चौक पहुंचे और पर्यटन मंत्री का पुतला फूंका है,युवा कांग्रेस के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बरगी बांध में क्रूज हादसे में हुई यात्रियों की मौत के जिम्मेदार प्रदेश सरकार एवं पर्यटन मंत्री हैं,जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के लोगों ने गांधी चौक पर पुतला फूंका है।