प्रतापगढ़: रामपुर कापा गांव के पास बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो लोग हुए घायल
सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ़ गांव निवासी अमरनाथ (38)अपने साथी हरनाम सिंह(40) के साथ शनिवार को अपने घर से बाइक से जगदीशगढ़ गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में दीवानगंज मगरौरा मार्ग पर रामपुर कापा गांव के पास सड़क पर अचानक बेसहारा पशु आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए,जिससे दोनों घायल हो गए।