समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
समस्तीपुर में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 27 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो केवटा पंचायत के कागपुर वार्ड 15 निवासी त्रिवेणी राय के पुत्र थे. गुरूवार सुबह घर के करीब एक किलोमीटर दूर कागपुर चौर में भमरा के पास उनका शव बरामद हुआ. शव के पास उसकी बाइक भी मिली.