उधवा: राधानगर: प्लस टू की छात्रा रेशमी कला संकाय में बनी ज़िला टॉपर
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर की छात्रा रेशमी कुमारी ने कला संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 455 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।