उरई: उरई शहर के वार्ड नंबर-27 के निवासियों ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
Orai, Jalaun | Apr 18, 2024 उरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-27 के निवासियों ने सफाई कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य को लेकर सम्मानित किया है। निवासियों का कहना है कि आगामी त्योहारों में सफाई कर्मचारियों ने अच्छी साफ सफाई की व्यवस्था की जिसको देखकर उन्हें हार माला पहनाकर सम्मानित किया गया है।