मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मिडावली कला निवासी कुलदीप गुप्ता के साथ जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे कुलदीप गुप्ता घायल हो गए घायल कुलदीप गुप्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।