ग्वालियर में गुरुवार दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पत्रकारों से उलझ गए। मूल मुद्दे पर आने की बात कहे जाने पर वह नाराज हो गए, हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया से माफी भी मांग ली। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।