गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार किया। गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के मौर निवासी साहूल अंसारी व असगर अली को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।दोनो के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले में सनहा का केस दर्ज किया गया।