हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 2 केएनजे के वार्ड वासियों ने टूटी पुलियों के निर्माण और पशु चिकित्सालय के भवन की मांग की
2 केएनजे के वार्डवासियों ने टूटी हुई पुलियों का शीघ्र निर्माण कराने तथा पशु चिकित्सालय के लिए उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रणवीर सिहाग के नेतृत्व में सौंपा गया। वार्डवासियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में तीन बार भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।