जमुई जिले के सिकंदरा और अलीगंज प्रखंड की छह जीविका पोषित महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की वार्षिक आमसभा गुरुवार को 4 बजे उत्साहपूर्वक सम्पन हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लेकर वर्ष 2025-26 की गतिविधियों, आय-व्यय, अंकेक्षण प्रतिवेदन और आगामी वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा की।