मिश्रिख: रामपुर भूड़ा में फांसी के फंदे पर ससुराल में लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के रामपुर भूड़ा गांव में फांसी के फंदे पर ससुराल में महिला का शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।