बहोरीबंद: 7 साल की मेहनत रंग लाई: निखिल लोधी बने अग्निवीर, बहोरीबंद में निकला भव्य विजय जुलूस
कटनी के बहोरीबंद तहसील के पटेल मोहल्ला निवासी निखिल लोधी ने अग्निवीर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं पूरे बहोरीबंद क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सात वर्षों की कठिन मेहनत और लगन के बाद मिली इस उपलब्धि पर नगर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया।