भगवानपुर: भगवानपुर पुलिस ने मुजफ्फरा और जोकिया तेलन गांव से दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को किया गिरफ्तार
भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 15 लीटर देसी शराब जैसी तरल पदार्थ बरामद किया हैं। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 236/25 एक लड़की के अपहरण मामले के नामजद अभियुक्त मुजफ्फरा निवासी त्रिवेणी सहनी के पुत्र राम सौगारथ सहनी को गिरफ्तार किया गया।