आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजगंज वार्ड में अवैध दुकान को किया सील,निर्माणकर्ता को दिया नोटिस
Agra, Agra | May 17, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को ताजगंज वार्ड के डिफेंड कॉलोनी फेस-1 में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनवाये जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया हैं। जिस कारोबारी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए दुकान बनवाई गई थी, उसे नोटिस भी एडीए की तरफ से जारी किया गया हैं। एडीए की ओर से अग्रिम कार्रवाई जारी हैं।