गोह की 3 बेटियों ने NEET में लहराया परचम, AIR 944 से 15,232 तक रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान
मैट्रिक की स्टेट टॉपर से अब NEET में शानदार सफलता: तृप्ति, प्रज्ञा और सुरभि की मेहनत रंग लाई
औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड की तीन छात्राओं ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तीनों ने बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के सपने को एक कदम और करीब कर लिया है।
सफल छात्राओं में हरीगांव निवासी राजीव कुमार विद्यार्थी की पुत्री तृप्ति राज ने AIR 944, बाजार बर्मा गांव निवासी मिथलेश यादव की पुत्री प्रज्ञा कुमारीने AIR 10,809 और अस्शेयास गांव निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री सुरभि कुमारी ने AIR 15,232 रैंक हासिल की है।
खास बात ये है कि तीनों ने दसवीं तक की पढ़ाई गोह स्थित केबीएम क्लासेस से की थी और तीनों मैट्रिक में स्टेट टॉपर में शामिल भी रह चुकी हैं। इसके बाद तृप्ति राज और सुरभि कुमारी ने पटना जाकर कोचिंग के साथ तैयारी की, जबकि प्रज्ञा कुमारी ने घर पर रहकर स्वाध्याय और ऑनलाइन माध्यम से सफलता हासिल की।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
#NEET2026 #NEETResult #Goh #AurangabadNews #AIR944 #BiharGirls #WomenInMedicine #KBMClasses #BiharSuccess #SuccessStory
Madanpur, Aurangabad | Jul 18, 2026