सिमडेगा: सिमडेगा में ट्रकों की ओवरस्पीड से खतरे की आशंका, नगर उपाध्यक्ष ने गति अवरोधक लगाने की मांग की
सिमडेगा शहर में ट्रकों की ओवर स्पीड की वजह से लोगों को अब बहुत परेशानी हो रही है ।शहर के बीचो-बीच नेशनल हाईवे 143 गुजरने की वजह से ट्रक चालक मनमानी तरीके से वाहन चलाते हैं ।इधर गुरुवार को 3:00 बजे नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग गतिसीमा निर्धारित करते हुए और अवरोध लगाए ताकि खतरा न हो।