सहारनपुर: एसपी ग्रामीण ने नव-नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को दिशा रहने, ड्यूटी व व्यवहार संबंधी समस्याओं के समाधान के आदेश दिए
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहारनपुर ने अपने कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे थाना देवबंद से आए नव-नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की। बैठक में आरक्षियों से उनके रहने, खाने तथा अन्य आवश्यक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।