बड़ागांव धसान: जैन समाज का मौन जुलूस: रीवा की घटना पर बड़ागांव धसान चौकी में भी विरोध
रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन माता की मौत के विरोध में आज दिन सोमवार को टीकमगढ़ में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला इसी के संबंध में आज बड़ागांव धसान चौकी में भी रीवा में हुई दुखद घटना को लेकर जैन समाज ने विरोध जताया है ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज ने घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने, तत्काल संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की है।